AstroBix
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
कर्क राशि के लिए वर्ष 2010 (2010 Horoscope Forecast for Karka Rashi)
पहली तिमाही- जनवरी से मार्च 2010वर्ष के प्रथम तिमाही के आरम्भ में व्यवसाय में साहस से सफलता प्राप्त करेंगे. आय की स्थिति में सुधार होगा. सुख सुविधाओं पर आपके व्यय होंगे. वाहन खरीदने की सोच साकते हैं. विदेश यात्रा के विचार भी बना सकते है. गुप्त शत्रुओं का सामना करना पड सकता है. सगे सम्बन्धियों से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं. धर्म कर्म में भी कम मन लगेगा. शिक्षा के संदर्भ में समय अनुकूल रह सकता है जिसके कारण पढ़ाई में मन लगेगा.
फरवरी माह में आय में अस्थिरता रह सकती है. मानसिक अशांति महसूस करेंगे. पिता से सहयोगात्मक सम्बन्ध बनाकर नहीं रखेंगे तो उनसे सहयोग में कमी पाएंगे. वैवाहिक जीवन में तनाव होने के कारण घरेलू परेशानियां भी बढ़ सकती है अत: गृहस्थी के मामलों में धैर्य से काम लें. अचानक अपके व्यय में वृद्धि की भी संभावना रहेगी. अगर क्रोध पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो नौकरी में बदलाव भी करना पड़ सकता है. इन दिनों यात्राओं के भी योग बनेंगे.
तिमाही अंत में आपमें क्रोध व उत्तेजना की अधिकता रहेगी. स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों पर व्यय होने की संभावना रहेगी. वाहन दुर्घटना की भी संभावना अत: सावधानी रखें.
दूसरी तिमाही- अप्रैल से जून 2010
इस अवधि में आपको अधिक भाग दौड़ करनी पड सकती है. इससे थकान महसूस करेंगे. अप्रैल मध्य से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपके साहस व पराक्रम में बढोतरी होगी जिससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. इस अवधि में पुरुषार्थ के बल पर व्यावसायिक क्षेत्रों में भी सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धर्म कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी. संतान पक्ष से सुख मिलेगा. जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनकी मनोकामना पूरी हो सकती हैं. छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है.
तिमाही के अन्तिम माह में जीवनसाथी के सहयोग से धन मिलने की संभावना है. सलाह है कि शर्त अथवा लॉटरी में धन न लगाएं, इससे हानि हो सकती है.
तीसरी तिमाही- जुलाई से सितम्बर 2010
विवेक व दूरदर्शिता में बढोतरी होगी. आप भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि सोच समझ कर निर्णय लेंगे. इस अवधि में आपको अपने छोटे भाई बहनों से स्नेह व सहयोग मिलेगा. धन में वृद्धि होगी और उन्नति के अवसर मिलेंगे. भाग्य का सहयोग भी मिलता रहेगा. इस समय में लाभों की प्राप्ति के लिये अधिक संघर्ष नहीं करना पडे़गा. दिया हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना बन रही है. शिक्षा संस्थानों से जुड़ने से विशेष लाभ होगा. गुरुओं का मार्गदशर्न प्राप्त होगा. शुभ कामों की अधिकता रहेगी. आप अपने शत्रुओं को साहस व पराक्रम से पराजित करेगे. आपके द्वारा दी गई सलाह लोगों के लिये लाभकारी रहेगी.
धर्म गुरुओं के साथ समय व्यतीत करने के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा तथा भाईयों से भी सहयोग मिलेगा. वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में कई अच्छे अवसर मिलेंगे. तिमाही के अन्त में आप की बुद्धि विचलित हो सकती है इन स्थितियों में जल्दबाजी में निर्णय लेने से व्यवसायिक व्यय बढ़ सकते है. लाभ में कमी आ सकती है. व्यवसाय में अचानक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. घर से दूर रहना पड सकता है.
चौथी तिमाही- अक्तूबर से दिसम्बर 2010
अक्तूबर माह के आरम्भ में आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे किसी रूके हुए काम में सुधार होगा व धन लाभ के योग बनेंगे. महिलाओं के सहयोग आपको आर्थिक लाभ देगा. भूमि के क्षेत्रों से भी लाभ मिलने की अच्छी संभावना रहेगी. धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी तथा आपके यश व सम्मान में वृद्धि होगी. वाहन चलाते समय आपको सावधानी का ख्याल रखना होगा क्योंकि असावधानी के कारण दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है.
तिमाही के मध्य में दाम्पत्य जीवन अनुकूल और सुखमय रहेगा. संतान पक्ष से सुख मिलेगा. सफलता प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम करना होगा. वैसे, नवम्बर अंत में स्थिति में सुधार होगा और उन्नति के अवसर के साथ धन का लाभ भी होगा. धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी.
तिमाही के अन्तिम माह में भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. शुभ कार्यों में खर्च होगा. लम्बी दूरी की यात्रा के अवसर बनेंगे. स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा. व्यावसायिक क्षेत्र में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है तथा योजनाओं में आंशिक सफलता मिलने की संभावना रहेगी. हालांकि विदेशों से सम्बिन्धित कार्यों में प्रगति होगी.




del.icio.us
Digg

Comments (39 posted):
the forcasting made by it is very true
DOB--10-03-1968
Time--14:45
Place--Hissar Haryana
Regards
Sir
My Date Barth - 02.03.1990
Time 010:55pm
i am mechanical engineer
i want know about my carrier
&
i m 16 years old muje padhi me interest nahe he .. me multimedia & web designing ka course kar rahe hu... muje is course ko 4 months ho chuke he r muje job chaiye so plz koi solution batao......
name:- harshita
d.o.b:- 14/3/1995
time:-2:10:00am
place:-ahmedabad,meghaninagar
Post your comment