- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
आपसी मदद (Mutual Help Kundli In Lal Kitab)
लाल किताब में दृष्टि के सम्बन्ध में कुछ विशेष नियम है जिनकी समीक्षा हम यहाँ करेंगे.
दृष्टि के इस सिद्धान्त में कोई भी ग्रह एक-दूसरे का नैसर्गिक शत्रु (Natural Enemy) या मित्र नहीं है केवल दृष्टि सम्बन्ध ही उन ग्रहों में शत्रुता या मित्रता स्थापित करता है. आपसी मदद की कुण्डली (Mutual Help Kundli) में किसी भी भाव में स्थित ग्रह अपने से पाचवें भाव (Fifth House) में स्थित ग्रह को अपनी दृष्टि द्वारा मदद प्रदान करेगा चाहे वो ग्रह पहले ग्रह का नैसर्गिक मित्र (Natural Friendship) हो या शत्रु. उपरोक्त उदाहरण में प्रथम भाव में सूर्य (Sun In First House), पंचम भाव में बृहस्पति (Jupiter In Fifth House) तथा नवम भाव में शनि (Saturn in Ninth House) स्थित है.
तीनों ग्रह एक-दूसरे से पाँचवें भाव में है. यद्यपि सूर्य व शनि आपस में शत्रु वत (Mutual Enmity Between Sun And Saturn) व्यवहार करते है परन्तु आपसी मदद की कुण्डली में शनि अपनी पंचम स्थिति (दृष्टि) (Fifth Aspect Of Saturn) से सूर्य ग्रह की मदद करेगा. इसी प्रकार सूर्य अपनी पाँचवी दृष्टि से बृहस्पति की मदद करेगा. यहाँ एक बात मुख्य रुप से ध्यान देने योग्य है कि ग्रह आगे की ओर (अग्रिम भावों में) (Forward House) स्थित ग्रह पर पाँचवी दृष्टि रखता है न कि आगे वाला ग्रह पिछले भाव में स्थित ग्रह पर पाँचवी दृष्टि डालता है. वैसे भी लाल किताब में ग्रह के वक्रत्व का सिद्धान्त (Predition of retrograde planet in Lal kitab) लागू नहीं होता. लाल किताब में यह एक अनोखा नियम है कि ग्रह अपनी पंचम दृष्टि से दूसरे ग्रह की मदद ही करता है चाहे वह उस ग्रह का शत्रु ही क्यूं न हो, इसके वैदिक ज्योतिष का नैसर्गिक शत्रु/ मित्र वाला सिद्धान्त (Prediction Of Natural Enemity and Friendship) रद्द हो जाता है. यहाँ एक बात विशेष ध्यान देने योग्य है कि यदि दृष्टि डालने वाला ग्रह अपनी स्वराशी (Swarashi), उच्च राशी (Exalted Sign) या पक्के भाव (Pakke Bhava) में स्थित हो तो ग्रह की शुभ प्रभाव देने की शक्ति अधिक होती है तथा नीच राशी (Nich Rashi) या अशुभ भाव में होने पर ग्रह शुभ प्रभाव तो करता है परन्तु उसमें शक्ति थोडी कम होती है.नोट: लाल किताब की संर्पूण गणनाये, फलित व उपाय लाल किताब एक्सप्लोरर में उपलब्ध हैं।आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं । कीमत 1750 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे




del.icio.us
Digg

Comments (1 posted):
my dob---18th july 1969 place-ujjain(m.p.) evening 4.10 friday
Post your comment