Home | मूहूर्त | ट्यूबबेल लगाने या टैंक खोदने का मुहुर्त - Tubewell or Pond Digging Muhurta)
Kundli Software

ट्यूबबेल लगाने या टैंक खोदने का मुहुर्त - Tubewell or Pond Digging Muhurta)

Font size: Decrease font Enlarge font
image Tubewell or Digging Pond Muhurta

धर्मग्रंथो में बताया गया है कि जल के देवता वरूण (Varuna) हैं। वरूण देव की कृपा से जल की प्राप्ति होती है। कई बार देखा जाता है कि ट्यूबबेल लगाने के बाद उससे पानी नहीं आता है या बहुत सीमित मात्रा में आता है जिससे उस ट्यूबबेल को उखाड़ कर फिर से लगाना पड़ता है या तालाब में भरपूर पानी नहीं आता है अथवा पानी कसैला होता है।

इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए मुहूर्त का विचार करके ट्यूबबेल या तालाब खोदना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ट्यूबबेल या तालाब खोदने के लिए कौन सा मुहुर्त शुभ होता है और यह मुहुर्त किस प्रकार ज्ञात किया जा सकता है  इस विषय पर चर्चा करें।

1.नक्षत्र विचार (Nakshatra Vichar)
ट्यूबबेल या टैंक खोदने के लिए उत्तराफाल्गुनी (Uttrafalguni), उत्तराषाढ़ा (Uttrashadha), उत्तराभाद्रपद (Uttra Bhadrapad), रोहिणी (Rohini), अनुराधा (Anuradha), घनिष्ठा, हस्त (Hast), शतभिषा (SatBhisha), मघा (Magha), पूर्वाषाढा (PurvaSadha), रेवती (Raivti), मृगशिरा (Mrigshira) और पुष्य (Pushya) नक्षत्र को शुभ माना गया है। इन नक्षत्रों में से किसी में भी जल के लिए ज़मीन खोदना उत्तम रहता है।

2.लग्न विचार (Lagna Vichar)
ज्योतषशास्त्री बताते है कि ट्यूबबेल लगाने या तालाब खोदने के लिए लग्न की स्थिति भी देखनी चाहिए । जिस दिन आप आप यह कार्य करने जा रहे हैं उस दिन अगर लग्न बलवान हो, बुध (Mercury) या बृहस्पति (Jupiter) लग्न में स्थित हो या शुक्र दशम भाव में हो और चन्द्रमा कर्क (Cancer), वृश्चिक (Scorpio) या मीन (Pisces) राशि में हो तो खुदाई करने के लिए उत्तम योग होता है।

3.तिथि विचार  (Tithi Vichar)
चतुर्थी, नवमी और चतुर्दशी ये रिक्ता तिथि (Rikta Tithi) कहे जाते हें अत: इन तिथियों को छोड़कर किसी भी तिथि में ट्यूबबेल लगाया जा सकता है और तालाब खुदवाया जा सकता है।

Comments (1 posted):

mohan on 02 November, 2010 02:16:50
avatar
god bless you for help unkown persons like me ..............thank's by heart
good right opnion..........namo narayan

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: