AstroBix
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
क्या होगा आज जानिए प्रश्न कुण्डली से! (what will happen today through pranshna kundali)
हमारे बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि सूर्य उदय के साथ नई आशाएं और नई उम्मीदें भी जगती हैं.उम्मीदों पर जहां कायम है इस बात से हम सभी वाक़िफ़ हैं.हमारी उम्मीदें, हमारी आशाएं आज फलीभूत हों, दिन कामयाबी और खुशहाली से व्यतीत हो इसके लिए सुबह उठकर ईश्वर का नाम लेना चाहिए ऐसी मान्यताएं है.
ज्योतिर्विद मानते हैं कि दिन का फलाफल उस दिन की ग्रह स्थिति पर निर्भर करता है, दिन विशेष की ग्रह स्थिति से हमें सफलता असफलता, कामयाबी नाकामयाबी,खुशी और ग़म नसीब होता है. प्रश्न कुण्डली (Prashna kundli) के आधार पर ज्योतिषाचार्य जब दिन की स्थिति का आकलन करते हैं तो इस संदर्भ में बताते हैं कि, दैनिक फलाफल (Daily prediction) जिन जिन राशियों में भ्रमण करते हैं उसका प्रभाव आप पर होता है और उसी के अनुरूप आपको फल की प्राप्ति होती है. प्रश्न कुण्डली में दिन की शुभता और अशुभता (Auspiciousness and inauspiciousness of today) के सम्बन्ध में चन्द्रमा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है. लग्न/लग्नेश पर चन्द्रमा (Aspect of Moon on ascendant and ascendant Lord) की शुभ दृष्टि होने से आपका दिन शुभ रहता है वहीं लग्न/लग्नेश पर चन्द्रमा की अशुभ दृष्टि होने से दिन में कई तरह की परेशानी और बाधाओं का सामना करना पड़ता है. ज्योतिषशास्त्र के जानने वाले कहते हैं कि दिन कैसा रहेगा इसे जानने के लिए दैनिक राशिफल(Daily Astrology) में देखा जाता है कि चन्द्रमा किस राशि में है और उसका तत्व कौन सा है, इसे समझने के लिए आप उदाहरण पर दृष्टि डालें, मान लीजिए आज गोचरवश (Transit) में भ्रमण कर रहा है, और वार है रविवार इस स्थिति में आज आपका दिन शुभ रहेगा.इस स्थिति में दिन शुभ होने का कारण यह है कि मेष राशि अग्नि प्रधान होती है और सूर्य भी अग्नि तत्व है, मेष राशि और सूर्य दोनों ही अग्नि स्वरूप होंने के कारण इनमें एकात्मकता कायम हो रही है.इसी तरह से हम एक अन्य उदाहरण लेते हैं मानलीजिए आज गोचरवश चन्द्रमा तुला राशि (Moon in Libra through transit) वायु प्रधान होने एवं मंगल अग्नि तत्व (Mars in fiery sign)स्थिति का निर्माण करता है जिससे आज का दिन पेरशानियों भरा रह सकता है. इसी प्रकार अन्य राशि एवं वार से बनने वाले योग का विश्लेषण किया जा सकता है और फल को जाना जा सकता है. प्रश्न कुण्डली से अगर आज की यात्रा की बात करें तो आपकी यात्रा सफल (Success of journey through Prashna kundli)जिस दिशा में यात्रा पर जा रहे हैं उस दिशा के सम्मुख स्थिति में चन्द्रमा हो तो आपकी यात्रा फलदायी और उत्तम रहती है अगर चन्द्रमा यात्रा की दिशा के पीछे हो तो आपकी यात्रा कष्टकर और असफल होने की संभावना व्यक्त की जाती है.आप उपर्युक्त तथ्य को एक उदाहरण से समझ सकते हैं: मान लीजिए आज चन्द्रमा मिथुन राशि (Moon in Gemini sign) अगर आप पश्चिम दिशा में यात्रा करेंगे तो आपकी यात्रा सुखमय होगी.आप इस स्थिति में अगर पूर्व दिशा में जाएंगे तो आपको यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
नोट: आप कम्यूटर द्वारा स्वयं प्रश्न कुण्डली का निर्माण कर सकते हैं। इसके लिऎ आप प्रश्न कुण्डली एक्सप्लोरर का इस्तेमाल करे। आप इसका 45 दिन तक मुफ्त उपयोग कर सकते हैं । कीमत 650 रु. जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे




del.icio.us
Digg

Comments (3 posted):
Post your comment