Astrology in Hindi http://hindijyotish.com/ ©2007 www.bloglikhi.com India bloglikhi.com 2012-02-09T21:12:11-05:00 गुरू के राशि परिवर्तन का प्रभाव (Effect of Jupiter's Transit Into Aquarius) http://hindijyotish.com/vedic-astrology/effect-jupiter-transit-into-aquarius.html 2009-12-16T04:51:00-05:00 2009-12-16T04:51:00-05:00 Acharya Shashikant गुरू के राशि परिवर्तन को सभी उम्मीद भरी नज़रों से देखते हैं. इसका कारण यह है कि गुरू नवग्रहों में ऐसा ग्रह है जो धर्म-अध्यात्म, बुद्धि-विवेक, ज्ञान, विवाह, पति, संतान, पुत्र सुख, बड़े भाई का कारक माना जाता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी गुरू हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शरीर में वसा, पाचन क्रिया, कान, हृदय सहित लीवर को प्रभावित करता है. इन सभी विषयों में गुरू का प्रभाव आपको अपनी कुण्डली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्राप्त होता है.