- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
2009 का वर्षफल - कुम्भ राशि - (2009 Varshphal - Aquarius Rashi)
वर्ष 2009 की शुरूआत कुम्भ राशि वालों के लिए शुभ है. मास के पर्वार्द्ध में सूर्य के लाभ स्थान में होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आपको इस अवधि में धन का लाभ हो सकता है.
आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी. अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे. मास का उत्तरार्द्ध आपके लिए कठिनाईयां पैदा करने वाला हो सकता है इस अवधि में पारिवारिक जिम्मेवारियां बढ़ सकती हैं. आपके निकट सम्बन्धी इस समय बीमार हो सकते हैं जिससे आपकी मुश्किल और बढ़ सकती है. व्यय भाव में सूर्य की स्थित से धन का व्यय अधिक होगा. यह स्थिति मार्च महीने के पूर्वार्द्ध तक बनी रहेगी. इस समय तक आपको अपने कार्यों में रूकावट और गतिरोध महसूस होगा, आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है. मार्च महीने के उत्तरार्द्ध में परिस्थितियां बदलेंगी. धन आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगें. आप इस समय लेन देन का हिसाब कर लेना चाहेंगे.
द्वितीय त्रैमास में मानसिक परेशानी बढ़ेगी. लोगों की अपेक्षाएं आपसे बहुत अधिक रहेगी जिन्हें पूरा कर पाना आपके लिए चुनौति है. समय दौड़ भाग का रहेगा अपनी स्थिति को संतुलित बनाये रखने के लिए आपको काफी प्रयत्नशील रहना होगा. बेरोजगारों के लिए समय कठिन हो सकता है, नौकरी पाने के लिए अभी उन्हें काफी दौड़ लगानी होगी. नौकरी या व्यवसाय में जो लोग हैं उनके लिए यात्रा का योग बन रहा है. इस समय यात्रा करना लाभप्रद हो सकता है. सुख की प्राप्ति भी संभव है.
तृतीय त्रैमास में कारोबार एवं व्यापार में तेजी आने से इस वर्ग को लाभ मिलेगा. कुम्भ राशि के जातक इस समय आर्थिक रूप से कुछ राहत महसूस कर सकते हैं. आय के नये स्रोत बनने से भी लाभ की स्थिति रहेगी. परिवार में शांतिपूर्ण और खुशियों का माहौल रहेगा. जीवन साथी का अनुकूल सहयोग प्राप्त होगा. संतान की ओर से भी मन निश्चिंत रहेगा. घर में या किसी करीबी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें आप भाग लेंगे. नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है या भत्ते और वेतन में वृद्धि हो सकती है.
अंतिम त्रैमास में सूर्य की शुभ स्थिति के कारण आपका भाग्य प्रबल रहेगा. सरकारी क्षेत्र से आपको अनुकूल सहयोग एवं समर्थन मिलेगा जिसके कारण सरकारी क्षेत्र से सम्बन्धित आपके सभी कार्य इस समय आसानी से पूरे हो जाएंगे. घर में पिता एवं पिता समान व्यक्ति आप पर प्रसन्न होंगे और आपको उनका पूरा पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आपको अपनी कर्य क्षमता एवं अपनी योग्यता का परिचय देने का अवसर प्राप्त होगा. आपकी कार्य कुशलता एवं योग्यता को देखकर आपके अधिकारी वर्ग आप से खुश रहेंगे और आपको इसका लाभ भी मिलेगा. लेखन एवं वाद विवाद में भी आपका लोहा माना जाएगा. अगर आप लेखन या वाणी से सम्बन्धित क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको मान सम्मान मिलेगा और हो सकता है कि आपको यात्रा भी करना पड़े. इस समय अगर व्यापारी वर्ग अपने व्यवसाय में पूंजी और परिश्रम लगाते हैं तो उन्हें इसका पूरा पूरा लाभ मिलेगा.




del.icio.us
Digg

Comments (65 posted):
shiv kumar sharma
from sikandar prasad shaw
business me tention aug/sep 09
kam pura nahi ho raha.
kya koi solu hai.
thanks
Sandeep Parashar
9414300152
birth of date 14th jan. 1985
aap mujhe batayenge mera aane wala time kaisa rahega
dob 14.10.1966 time 5.28p.m. delhi, india. I want to know if I will have kids and when?
is liye hum kundli manga rahe hai please kundli bez de
meri I.D. par mahamn daya hogi
Post your comment