AstroBix
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
2009 का वर्षफल - वृश्चिक राशि - (2009 Varshphal - Scorpio Rashi)
वृश्चिक राशिवालों के लिए सन् 2009 का प्रथम त्रैमास संभावनाओं से भरा होगा। इस अवधि में आपको अपने मित्रों एवं सगे सम्बन्धियों से अनुकूल सहयोग मिलता रहेगा।
वरिष्ठ लोगों से जन पहचान होगी अधिकारी वर्ग आप पर मेहरबान रहेंगे। इस समय आपको विशेष उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है जिसे आप अपनी कार्य कुशलता से सफलता पूर्वक पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना रहेगी। पारिवारिक सुख शांति से मन प्रसन्न रहेगा। संतान एवं जीवनसाथी से अनुकूल सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य समान्यत: अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, धन लाभ की संभावना प्रबल रहेगीं। ज़मीन जायदाद एवं वाहन सम्बन्धी विषयों में आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा है जिससे वृश्चिक राशि वालों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। इस माह आपके सभी लम्बित पड़े काम निबट जाएंगे। सरकारी क्षेत्र में अगर कोई मामला फंसा हुआ है तो वहां भी आपको सफलता मिलेगी और कार्य का निष्पादन हो जाएगा। अगर तबादले की बात चल रही है तो इस समय मामला शांत हो सकता है और स्थिति यथावत बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह अनुकूल रहेगा, बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। अगस्त का महीना कुछ कठिनाई पैदा कर सकता है परंतु अपनी मेहनत और परिश्रम से आप कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं। इस माह भाग दौड़ और कार्य की अधिकता से आप परेशान रह सकते हैं।
अगस्त महीने में नौकरी करने वालों को सावधानी और संयम से काम लेना होगा। व्यापारी वर्ग को इस समय कुछ उलझनों एवं समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है जिससे मानसिक स्थिति असंतुलित रह सकती है। रोजी रोजगार में यह माह उतार चढ़ाव का रहेगा। आर्थिक मामलों में माह विशेष लाभपद्र नहीं है अगर धन आगमन होगा तो खर्च की रफ्तार उससे दूनी होगी जिससे आय व्यय का संतुलन रहेगा। सितम्बर माह में पारिवारिक उलझनें बढ़ेंगी और जीवनसाथी से अनुकूल सहयोग मिलने की संभावना नहीं रहेगी। आपके विरोधी और शत्रु आपको धोखा देने की ताक में रहेंगे अत: सावधान रहना होगा।
अंतिम त्रैमास में अक्तूबर महीना भागम भाग बना रहेगा, कार्य की व्यस्तता से आपको अपने लिए समय निकालना कठिन होगा। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी से विवाद अथवा किसी सगे सम्बन्धी से मन मुटाव हो सकता है। विषम स्थिति में लोगों से सहयोग मिलने की संभावना कम रहेगी लेकिन अगर आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखेंगे तो बाधाओं पर विजय हासिल कर पाएंगे और सफलता हासिल कर सकेंगे। छात्रों के लिए यह माह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने का है अगर मन को इधर उधर ले जाएंगे तो परिणाम पर विपरीत असर हो सकता है और आने वाले समय में आपको इसका दु:खद फल भी भुगतना पड़ सकता है। लेन देन के मामले में होशियारी से काम लेना फायदेमंद होगा।
वर्ष का अंत आपको विवाद से बचना होगा अन्यथा मामला गंभीर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बन्ध बनाए रखना होगा। नौकरी एवं कारोबार में अनिश्चितता की स्थिति बनी रहेगी। मन अशांत होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां भी आ सकती है। मास के उत्तरार्द्ध में सकारात्मक और सुखद परिणाम मिलने से मन हर्षित होगा। आशा से बढ़ककर धन लाभ धन हो सकता है। यात्रा में सावधान रहना अच्छा होगा।




del.icio.us
Digg

Comments (12 posted):
thanks a lot of hindijyotish.com.Kindly request you to please give actual rashiphal acording my date of birth.
Birth date- 15/08/1975 Time-23:45
thanks a lot of hindijyotish.com.Kindly request you to please give actual rashiphal acording my date of birth.
Birth date- 15/08/1975 Time-23:45
B/rgds
Dhirendra kumar
i evrytime avset with my freind ganesh
he is done like me but i like him very much i dont know whats matter our reletionship he very eritatus me hets me
Post your comment