- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
2009 का वर्षफल - वृष राशि - (2009 Varshphal - Taurus Rashi)
आपकी जन्म राशि से केन्द्र-त्रिकोण में 5 से अधिक ग्रह की उपस्थिति आपके लिए महत्वपूर्ण है, इस समय आप कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके लिए वर्ष की शुरूआत जितना शानदार होगा वर्ष का अंत उससे भी शानदार रहेगा। राशि से नवम व दशम भावों में ग्रहों की उपस्थिति से आपके माता पिता ज़मीन जायदाद के मामलों में कोई विशेष निर्णय ले सकते है।
वर्ष 2009 के प्रथम त्रैमास में आपको अपयश मिल सकता है। आपके विरोधी इस समय सिर उठाने की कोशिश करेंगे जिन्हें निबटने के लिए आपको काफी शक्ति लगानी होगी। घर में किसी मांगलिक कार्य की तैयारी चल रही होगी। इस समय आप किसी क्षेत्र में ज्ञान प्राप्ति की ओर रूख करेंगे। संतान की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। भाई बहनों से अच्छे सम्बन्ध बनेंगे लेकिन छोटे भाई बहनों को कुछ परेशानी हो सकती है। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में कुछ बाधाएं आएंगी जो बृहस्पति के नीच राशि में होने के कारण है, गुरू की पूजा एवं दोष निवारण से स्थिति में सुधार होगा। इस समय नए कार्यों की शुरूआत करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें अन्यथा नुकसान हो सकता है।
सूर्य जब राशि परिर्वतन करेगा उस समय नवम भाव में चार ग्रहों की उपस्थिति से आपकी स्थिति और सुदृढ़ होगी। आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी और शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। आप इस समय आपके विचार शुद्ध होंगे और उचित अनुचित का विचार करने के बाद कोई निर्णय लेंगे। सोच विचार कर लिया गया आपका निर्णय आपके लिए लाभप्रद होगा और आने वाले समय में आपको इसका फायदा भी होगा।
मंगल धनु राशि में गोचर कर रहा है जो आपको कठोर निर्णय लेने की प्रेरणा दे रहा है। यह निर्णय भूमि-वाहनप या वाहन से सम्बन्धित हो सकता है अथवा मातृ पक्ष की ओर से चल रहे मामलों को लेकर हो सकता है। यह मंगल आपको जोखिम भरा निर्णय लेने के लिए भी प्रेरित कर सकता है। लोगों से आपकी मित्रता का दायरा बढ़ेगा। सामाजिक और सार्वजनिक कार्यों में आप शामिल रहेंगे। बड़े बुजुर्गों से सम्बन्ध को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको काफी प्रयास करना होगा व बुद्धिमानी से कार्य करना होगा। आपके पिता के लिए यह समय काफी उत्तम रहेगा उनकी स्थिति और भी अच्छी और सम्मानपूर्ण होगी। मंगल आपको क्रोधी और उत्तेजित कर सकता है अत: अपने आप पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
अप्रैल माह में आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आपका अपमान हो सकता है जो आपके मन मे बदले की भावना को जन्म दे सकता है। बदले की भावना से कोई काम करना आपके लिए ठीक नहीं है क्योंकि आगे चलकर इससे आपको नुकसान हो सकता है। द्वितीय त्रैमास में शुक्र नीच नवमांश में जा रहा है यह आपके व्यवसायिक स्थिति को कमज़ोर बना रहा है। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना नुकसानदेय हो सकता है। अगर संभव हो तो इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
जून माह में आय और व्यय दोनों ही लगे रहेंगें आमदनी का रास्ता बनेगा तो खर्च का रास्ता भी पहले से तैयार होगा यानी जैसे धन आएगा वैसे धन जाएगा। इस समय आपके शत्रु और विरोधी शांत होगें और आप शांति एवं धैर्य से अपना काम करेंगे क्योंकि शनि इस समय मार्गी रहेगा। जुलाई महीने में राशि स्वामी अपनी राशि में आने से साथ में मंगल के भी होने से आप अपने आपको उर्जावान महसूस करेंगे। इस समय आप लम्बित कामों को निबटा लेंगे और नये कामों को भी तेजी से पूरा कर पाएंगे।
अंतिम त्रैमास में खर्च की अधिकता रहेगी। श्रृंगार एवं शौक की वस्तुओं को खरीदने में आप रूचि लेंगे। राहु के धनु राशि में आने से भवन एवं ज़मीन से सम्बन्धित मामलों का निबटारा होगा। इस समय आप ऋण ले सकते हैं। आपकी सफलता और कामयाबी से आपके विरोधी आपसे ईर्ष्या करेंगे अत: अपने विरोधियों से सावधान रहना ही उचित होगा। इस समय अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो हार की संभावना नहीं है।




del.icio.us
Digg

Comments (34 posted):
name-vikram saini
date of birth 7-2-1987
birth time 10:00 am.
thanks.
thanks n keep the god work flowing .
regads
bhawna pandey
http://induslady.blogspot.com
and witch field good for me
in this time i am working as agent in pacl india ltd. what my future in this comapany. reply
Mera Jotish shastra me pura vishwas hai. jo bhi net par jankari di hai rashike bareme. Rashi or Sex oh jadatar bate mere bareme milti julti hai.
name : vivek r. shedge
date of birth : 10/02/1976
place : pune
time : 9.30pm
Post your comment