AstroBix
- आपकी जन्म कुंडली
- कुंडली फलादेश
- कालसर्प दोष चैक
- वर्ष कुंडली
- वर्षफल
- राशिफल
- आज का राशिफल
- मासिक राशिफल
- दैनिक ज्योतिष
- चौघड़िया
- राहुकाल
- आज का पंचाग
- वैवाहिक ज्योतिष
- विवाह मिलान
- मांगलिक दोष
- लाल किताब
- लालकिताब कुंडली
- लालकिताब कुंडली
- अंक ज्योतिष
- आपका नाम
- आपका जन्मदिन
- नाम सलाह
- अन्य
- शुभ राशि रत्न
- शुभ रुद्राक्ष
गुरू के राशि परिवर्तन का प्रभाव (Effect of Jupiter's Transit Into Aquarius)
गुरू के राशि परिवर्तन को सभी उम्मीद भरी नज़रों से देखते हैं. इसका कारण यह है कि गुरू नवग्रहों में ऐसा ग्रह है जो धर्म-अध्यात्म, बुद्धि-विवेक, ज्ञान, विवाह, पति, संतान, पुत्र सुख, बड़े भाई का कारक माना जाता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी गुरू हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शरीर में वसा, पाचन क्रिया, कान, हृदय सहित लीवर को प्रभावित करता है. इन सभी विषयों में गुरू का प्रभाव आपको अपनी कुण्डली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्राप्त होता है.
20 दिसम्बर रात 12 बजकर 15 मिनट पर गुरू अपनी नीच राशि मकर (debiliated sign of Makar) से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करने जा रहा है. इस राशि में गुरू लगभग पांच महीने यानी 1 मई 2010 तक रहेगा. इस दौरान आप भी गुरू को आशा भरी नज़रों से देख सकते हैं अगर आप अविवाहित हैं और शादी करना चाहते या फिर आप संतान के इच्छुक हैं. अगर आप नौकरी-व्यवसाय में उन्नति की आशा रखते हैं अथवा किसी ऋण से मुक्ति की कोशिश कर रहे हैं तब भी गुरू के राशि परिवर्तन को उम्मीद भरी नज़रों से देख सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन सभी विषयों में शुभ और अपेक्षित परिणाम आपको अपनी राशि के अनुरूप प्राप्त होगा.मेष राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Aries)
मेष राशि में आपक जन्म हुआ है तो गुरू का यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहेगी. इसका कारण यह है कि आपकी राशि से एकादश भाव में गुरू का गोचर हो रहा है. इस गोचरीय स्थिति के कारण आपको धन का लाभ मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सुख-सुविधाओं एवं मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी. मित्रों से भी लाभ की अच्छी संभावना रहेगी. अगर इन दिनों आपकी शादी की बात चल रही है तो आपका विवाह हो सकता है. अगर विवाहित हैं और संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं तो आपकी मुराद पूरी हो सकती है.
वृष राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Taurus)
गुरू के इस गोचरीय अवधि में आपको धैर्य एवं समझदारी से चलने का प्रयास करना होगा क्योंकि आपके लिए यह समय संघर्षमय रह सकता है. आपके लिए उचित होगा कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सभी को आदर दें. इससे आपका मान- सम्मान बना रहेगा. आर्थिक परेशानियां भी इन दिनों सिर उठा सकती हैं अत: नये निवेश सोच समझ कर करें. नई योजना पर कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी उसे टाल देना उचित रहेगा क्योंकि, इस विषय में भी गुरू का इस समय आपकी जन्म राशि से दसवें घर में होना शुभ प्रतीत नहीं होता है.
मिथुन राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Gemini)
आपके लिए गुरू का कुम्भ राशि में गोचर करना शुभ फलदायी रहेगा. गुरू के इस गोचरीय स्थिति के कारण भाग्य में वृद्धि होगी. धर्म एवं आध्यात्मिक दृष्टि से समय उत्तम रहेगा जिससे घर में धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे. भाई एवं संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा. आप अपने प्रयासों से मन की कुछ इच्छाओं को पूर्ण कर सकते हैं. बीते दिनों जिन समस्याओं से आप परेशान थे उनमें कमी महसूस कर सकते हैं.
कर्क राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Cancer)
कुम्भ राशि में गुरू का गोचर होने के कारण आपको अपनी वाणी के साथ ही साथ क्रोध पर भी नियंत्रण रखना होगा अन्यथा घर-परिवार में जहां मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है वहीं कार्यक्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है. मान-सम्मान की हानि की संभावना होने के कारण भी आपके लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आपकी जन्म राशि से आठवें घर में गुरू का गोचर होना स्वास्थ्य के लिए कष्टकारी रह सकता है. ऐसे में, आपके लिए उचित होगा कि अपनी सेहत का ध्यान रखें तथा अनावश्यक भाग-दौड़ से बचें.
सिंह राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Leo)
गुरू का गोचर आपकी जन्म राशि से सातवें घर में हो रहा है यह आपके लिए बहुत स्थिति है. गुरू के इस गोचर के प्रभाव के कारण आजीविका के क्षेत्र में सभी प्रकार की परेशानियां धीरे-धीरे कम होती जाएंगी और कामयाबी का रास्ता खुलेगा. आर्थिक परेशानियों भी दूर होंगी और आपने किसी से लोन लिया है तो उसे चुका देंगे. पारिवारिक समस्याएं भी बात-चीत व समझदारी से सुलझ सकती हैं अत: प्रयास कीजिए. विवाह के इच्छुक हैं और घर में विवाह सम्बन्धी बात-चीत चल रही है तो इस अवधि में आपकी शादी होने की संभावना प्रबल है. सगे-सम्बन्धियों से सहयोग प्राप्त करना आसान होगा.
कन्या राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Virgo)
इस अवधि में आपके लिए धैर्य एवं परिश्रम से कार्य करना उचित होगा क्योंकि गुरू का गोचर आपकी राशि से छठे घर में हो रहा है. इस गोचर के प्रभाव के कारण आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है विशेष तौर पर पेट व त्वचा स्मबन्धी रोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं. आप अगर किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो काफी मेहनत करनी होगी अन्यथा सफलता मिलना कठिन होगा. दाम्पत्य जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न होंगी.
तुला राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Libra)
आपके लिए गुरू का गोचर जन्म राशि से पांचवें घर में होना शुभ फलदायी रहेगा. गुरू के इस गोचरीय प्रभाव के कारण आपको भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा. कई प्रकार की उलझनों को सुलझानें में सफल होंगे. नौकरी एवं व्यवसाय में लाभ की अच्छी संभावना रहेगी. कई नये कार्य भी इस अवधि में पूरे होंगे. आप चाहें तो इस समय निवेश भी कर सकते हैं. विवाह एवं संतान प्राप्ति के लिए भी गुरू का कुम्भ राशि में गोचर करना शुभ रहेगा.
वृश्चिक राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Scorpio)
कुम्भ राशि में गुरू का गोचर होने से आपको कई प्रकार की परेशानियों से राहत मिलेगी परंतु मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी. इस दौरान आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं अथवा नौकरी एवं व्यवसाय में बदलाव कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है इसी प्रकार भाई-बंधुओं से भी मतभेद की स्थिति रह सकती है. आपकी मॉ को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है अत: चिकित्सक से परामर्श करना श्रेयकर होगा. आपके लिए सलाह है कि धैर्य व परिश्रम से अपने कार्य पर ध्यान दें.
धनु राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Sagittarius)
गुरू का गोचर इस समय आपकी जन्म राशि से तीसरे घर में होगा जिससे भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है. सगे-सम्बन्धियों से भी किसी बात को लेकर मतांतर रह सकता है. इन दिनों आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में अनुकूलता बनाये रखने के लिए तथा सम्मान प्राप्ति हेतु आपको अपने कार्य व्यवसाय पर मनोयोग से ध्यान देना होगा. आपके लिए सलाह है कि गुरू के इस गोचर की अवधि में लम्बी यात्रों से बचें.
मकर राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Capricorn)
आपकी जन्म राशि से दूसरे घर में गुरू का गोचर होना आपके लिए सुखद होगा. गुरू के इस गोचर के प्रभाव से धन का लाभ होगा. यह आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ायेगा तथा व्यवहार में भी बदलाव महसूस करेंगे. आप अगर विवाह के योग्य हैं तो आपकी शादी हो सकती है. संतान के इच्छुक हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी. छात्रों को शिक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे.
कुम्भ राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Aquarius)
गुरू का गोचर प्रथम भाव में होने के कारण आपको उन बातों से बचना चाहिए जिससे सम्मान की हानि हो सकती है. गुरू का यह गोचर कार्य क्षेत्र में अनचाहे स्थान पर स्थानांतरण करवा सकता है. कार्यों में संतुष्टि की कमी रह सकती है. आपके कार्य विलम्ब से पूरे होंगे तथा आपके कार्य को कम सराहा जा सकता है. इसके अलावा मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिलने से मन असंतुष्ट रह सकता है.
मीन राशि (Effect of Jupiter's Transit into Aquarius on Pisces)
बारहवें घर में गुरू का अशुभ कहलाता है. गुरू के इस गोचर के प्रभाव के कारण आपके घर में कई मांगलिक कार्य होंगे जिससे आपके व्यय बढ़ेंगे. इससे आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. मित्रों द्वारा लगाये गये आरोप से मन दु:खी रह सकता है. परिवर में जीवनसाथी एवं संतान से मतभेद हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय कष्टकारी रह सकता है जिससे कोई पुराना रोग उभर सकता है.
अशुभ प्रभाव से बचाव (Remedies of Bad effects of Jupiter transit)
कुम्भ राशि में गुरू के होने से इस अवधि में गुरू का मंगल व शनि से षडाष्टक सम्बन्ध बन रहा है जो अशुभ फलदायक माना जा रहा है. इस स्थिति में गुरू के अशुभ प्रभाव से बचाव हेतु भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. गुरू का व्रत एवं गुरू मंत्र ओम वृहस्पते नम: का जप करना चाहिए. गाय को गुड़ से बनी रोटी खिलाना चाहिए.




del.icio.us
Digg

Comments (11 posted):
Mere uppar kya parbhav karenge GURUJI.
Paise ko lekar bahut pareshani ho rahi hai,Hath tang ho gaya hai.
DOB--10-03-1968
Time--14:45
Place--Hissar (Haryana)
Regards
DOB-07-09-85
Time- 09:30pm
Place- Patiala (Punjab)
my brth tm is 12:40 pm
brth place is agra
sir i want to know about my career.main kis field main sabse achcha kar sakta hoo.agar main business karoo than which business i shud do.plz do tell me sir i am realy in tention
i want a child is this posible in this year
Post your comment