Home | वैदिक ज्योतिष | मंगल का कन्या राशि में प्रवेश Mars Enters Virgo 20 July 2010
Kundli Software

मंगल का कन्या राशि में प्रवेश Mars Enters Virgo 20 July 2010

Font size: Decrease font Enlarge font
image Mars Enters Virgo 20 July 2010

20 जुलाई 2010, सुबह 06:33 प्रात: मंगल सिंह राशि से बुध की कन्या राशि में प्रवेश करेगें. 20 जुलाई से 05 सितम्बर 2010 तक ये इसी राशि में रहेगें. इस अवधि में मंगल सूर्य के नक्षत्र में रहेगें. मंगल के कन्या राशि में गोचर के लगभग 48 दिन का गोचर शनि के साथ रहेगा. जिनपर स्वराशि के गुरु की दृ्ष्टि रहेगी.

1. मंगल कन्या गोचर में प्रभावित राशियां :-
इस 48 दिन की समयावधि में विशेष रुप से मंगल से प्रभावित होने वाली राशियां कन्या, धनु, मीन व मेष रहेगी. इसमें दो राशियां गुरु की रहेगी. गुरु स्वयं भी गोचर में मंगल-शनि से द्र्ष्टि संबन्ध बना रहे होगें. यह अलग बात है कि उनकी द्रष्टि की शुभता मात्र तीन दिन ही प्राप्त हो पायेगी. इसके बाद 23 जुलाई 2010 को गुरु वक्री हो जायेगें. इससे दृष्टि में वक्रता आने के कारण गुरु की शुभता प्रभावित रहेगी.

2. तीन बडे ग्रहों का युति-दृ्ष्टि संबन्ध:-
गोचर के तीन सबसे बडे ग्रह कन्या व मीन राशि में होने के कारण इन दोनों राशियों से संबन्धित फल प्राप्ति की संभावनाएं बनी रहेगी. मंगल व शनि की युति का यह अनुभव विशेष रहेगा. शनि वर्तमान में मंगल से 05 अंश आगे है. परन्तु अपनी धीमी गति के कारण यह मंगल के फलों को प्रभावित करेगा.

3. मंगल कारकतत्वों पर प्रभाव:
-
मंगल साहस व जोश का कारक ग्रह है, तथा शनि मेहनत व प्रयास का, दोनों की युति के फलस्वरुप व्यक्ति को कई जगह व्यर्थ की भाग-दौड करनी पड सकती है. अत्यधिक जोश व साहस दिखाना हो सकता है की काम न आयें.

मंगल-शनि के बनने वाले संबन्ध से व्यक्ति को अपनी शक्ति व साधनों को समझबूझ से प्रयोग करना हितकारी रहता है. मंगल शनि का योग तनाव व उलझने बढा सकता है. अत्यधिक परिश्रम करने से ही लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं रहेगी. विशेष कर कन्या राशि वाले व्यक्तियों के स्वभाव में क्रोध कि अधिकता रहेगी.

4. मंगल-गुरु राशि दृ्ष्टि संबन्ध:-
कन्या राशि में मंगल के गोचर के समय गुरु मंगल की राशि वृ्श्चिक राशि से द्रष्टि सम्बन्ध रहेगा. तथा मंगल भी गुरु की दोनों राशियों को अपनी चतुर्थ व सप्तम दृ्ष्टि से प्रभावित करेगें. इन सब राशि वाले व्यक्तियों को अपनी इस समयावधि में अपनी शक्ति व योग्यता का पूर्ण उपयोग करने में दिक्कतें आ सकती है. स्वभाव में कुछ धार्मिकता व बडों के सम्मान की कमी की संभावनाएं भी बन रही है.

5. कर्क राशि पर गोचर का विशेष प्रभाव:-
चन्द्र की राशि कर्क से मंगल कन्या राशि में गोचर करते समय तीसरे भाव में रहेगें. इस स्थिति में कर्क राशि के व्यक्ति प्रेम प्रसंगों में विशेष साहस का प्रयोग कर सकते है. तथा इस राशि के व्यक्तियों के लिये इस समया में नई योजना को आत्मविश्वास के साथ आरम्भ करना लाभकारी रहेगा.

6. मिथुन राशि स्वास्थय विचार:-
जुलाई से सितम्बर तक की अवधि तक मंगल-शनि दोनों मिथुन राशि के ह्रदय, सुख स्थान पर रहेगें तथा शनि का दृ्ष्टि मिथुन राशि पर रहेगी. इस राशि के लिये मंगल रोग भाव के स्वामी होकर अपने से एकादश भाव में गोचर करेगें इसके फलस्वरुप रोगों में वृ्द्धि की संभावनाएं बनी रहेगी. इसके कारण इस समायावधि में इस राशि के व्यक्तियों को अपने स्वास्थय का विशेष ध्यान देना चाहिए. जहां तक हो सके तनाव में रहने से बचना चाहिए.

7. तुला राशि पुरुषार्थ में कमी:-
कन्या राशि में मंगल गोचर तुला राशि के व्यक्तियों को कुछ आराम पसन्द बना सकता है. इस स्थिति में इस राशि के व्यक्तियों को अत्यधिक आराम करने से बचना हितकारी रहेगा. अन्यथा योजनाएं विलम्बित हो सकती है.

उपरोक्त राशियां गोचर की इस अवधि में विशेष रुप से प्रभावित रहेगी.

Comments (11 posted):

prahlad on 22 July, 2010 03:42:23
avatar
mera nam prahlad hai mai 24 sal ka hoo meri mansik halat theek nahee rahti . mai bahut nigetive feel karta hoon. lagta hai meri jindgi yese smapt ho jayegi. pahle mai bahut theek yha lekin ab jaise mitti ka ho gaya hoo. pls koi upay bataye. mera marg darshan kare. apki mahan daya hogi
thanks
priti on 31 July, 2010 11:53:54
avatar
mai apni life ke bare mai janna chahti ho.mera DOB7mar hai 1980 hai.time11:07pm bihar muzaffarpur hai.mai job karu ya buisness.agar buisness karu tow kis cheej ka.mera husband ka life kaisa hai
sunil kohale on 27 August, 2010 12:23:22
avatar
my dob 24/05/69 time 17:37 place-nagpur & i want to know whether i have money or not
paramkit on 27 August, 2010 01:09:09
avatar
mara makan kab banaga
saurabh kumar amarnani on 03 September, 2010 10:22:35
avatar
meri naukari kb lagegi.mera janamtithi 6.9.1988 hae.samay 11.59 am lucknow
pradeep kumar on 07 September, 2010 01:56:48
avatar
mera naam pradeep kumar maurya hai. mai bussines karna chahta hu par mujhe samjh mai nahi aa rha ki mai isme safalta milegi ki nahi .kyu ki mai bussines loal le kar karna chahta hu is liye dar rha hu .pls mujhe batay ki mai kya kru
MOHAN NIVRUTTI PINGLE on 13 September, 2010 03:09:40
avatar
My DOB IS 04/01/1975 TIME 00: 06 AM PLACE OF BIRTH : NASIK ,Presently i am doing job ,i am satisfied with this job ,i do have plan to do my own business or i do have chance to make partnership with my current job by investing fund to current Comapny .
So my question is that what should i do ?
1)continue to present job ?
2)do another business ?
3)Invest in current job Company?
purnima mathur on 01 October, 2010 03:35:37
avatar
I want to know that when I would be entered in my own house my name is purninima mathur dob 03-11-1960 and time of birth is 7 am in india at delhi
neera shrestha on 09 October, 2010 03:13:16
avatar
mera bibha kab hoga mera bod 1975 june 16 kathmandu nepal
umeshneema on 19 November, 2010 06:35:14
avatar
excellent
vrushali karekar on 24 November, 2010 12:46:15
avatar
meri shadi 27july10 ko hui hai tabse mere jeevan me aur do guna mere pati ke jeevan me problems bade hai. mere pati ke sab business band hone ke piche lage hai, vo bhi ek astrologer hai lekin unki mehnat rang nahi la rahi hai. wo jo bhi upay kar rahe hai wo lagu nahi ho rahe hai. pl jald se jald isse mujhe bahar nikalo aur upay do.

Post your comment comment

Please enter the code you see in the image: